home page

मेदिनीपुर में विधायक शंकर गुच्छाइत की पहल पर द बंगाल फाइल्स का स्पेशल प्रीमियमर आयोजित

 | 
मेदिनीपुर में विधायक शंकर गुच्छाइत की पहल पर द बंगाल फाइल्स का स्पेशल प्रीमियमर आयोजित


मेदिनीपुर, 03 अगस्त (हि.स.)। मेदिनीपुर में सोमवार को विधायक शंकर गुच्छाइत की पहल पर फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का विशेष प्रदर्शन किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने बड़े पर्दे पर फिल्म देखी। दर्शकों के लिए झालमुड़ी की भी व्यवस्था की गई।

आयोजकों के अनुसार, इस विशेष प्रदर्शन का उद्देश्य आम लोगों को एक साथ बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का अवसर उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

फिल्म प्रदर्शन के दौरान उपस्थित दर्शकों को झालमुड़ी वितरित की गई। आयोजकों ने इसे जनभागीदारी पर आधारित एक सांस्कृतिक पहल बताया।

उल्लेखनीय है कि अतीत में इस फिल्म को लेकर विवाद हुआ था और तत्कालीन राज्य सरकार के कार्यकाल में इसके प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाए जाने की चर्चा रही थी। अब मेदिनीपुर में इसका विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसकी जानकारी आयोजकों ने दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता