home page

दिलीप घोष का दावा : भाजपा ही रोक सकती है घुसपैठ

 | 
दिलीप घोष का दावा : भाजपा ही रोक सकती है घुसपैठ


खड़गपुर, 22 मार्च (हि. स.)। दिलीप घोष ने रविवार को खड़गपुर में स्वामी प्रणवानंद के 131वें पुण्य आविर्भाव के अवसर पर भारत सेवाश्रम संघ द्वारा आयोजित वार्षिक महोत्सव में शिरकत कर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखी गई, जहां घोष ने अपने संबोधन में राज्य में मुख्य मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।

सुबह से ही खड़गपुर में सभा को संबोधित करते हुए घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘घुसपैठिया’ कहा। घोष ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पिछले दो दशकों में अवैध वोट बैंक तैयार कर राजनीति की गई है, जबकि आम जनता के अधिकार, सुरक्षा और भविष्य की अनदेखी की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि केवल वोट बढ़ाने की राजनीति के कारण राज्य की स्थिति प्रभावित हुई है। घोष ने कहा कि बंगाल की जनता अब सब समझ रही है और परिवर्तन के पक्ष में खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही घुसपैठ रोककर राज्य की सुरक्षा और हितों की रक्षा कर सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता