लक्ष्मी भंडार से जुड़े लाभार्थियों को ही मिलेगा अन्नपूर्णा भंडार का लाभ : अग्निमित्रा पाल
| May 23, 2026, 20:34 IST
कोलकाता, 23 मई (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में योजनाओं को लेकर एक बार फिर राजनीति तेज हो गई है। महिला और बाल विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शनिवार को कोलकाता में एक बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुये बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो महिलाएं पहले से “लक्ष्मी भंडार” योजना का लाभ ले रही थीं, उन्हें ही एक जून से “अन्नपूर्णा भंडार” योजना का पैसा मिलेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग पहले “लक्ष्मी भंडार” के दायरे में नहीं थे, उनके खाते में एक जून से तीन हजार रुपये नहीं आएंगे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस नई योजना का लाभ सीमित लोगों तक ही रहेगा और नए लाभार्थियों को इससे वंचित रखा जा सकता है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

