home page

बेलदा में एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत

 | 
बेलदा में एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत


पश्चिम मेदिनीपुर, 05 अप्रैल (हि. स.)। जिले के बेलदा क्षेत्र में रविवार सुबह एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बेलदा रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन पर एक एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह अचानक ट्रेन से गिरने की घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफ़रा-तफ़री मच गई। घटना की सूचना पाकर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। रेल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृत व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि चलती ट्रेन से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि यह हादसा किस परिस्थिति में हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता