अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
पश्चिम मेदिनीपुर, 15 जुलाई (हि. स.)। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शशिंदा स्थित 26 नंबर रेल फाटक के समीप हुई।
प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार, मृतक लंबे समय से उक्त क्षेत्र में टॉली चलाने का कार्य करता था। स्थानीय लोग उसे 'राज' नाम से जानते थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रेल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि व्यक्ति किसी समय रेल पटरी के निकट मौजूद था, तभी तेज गति से गुजर रही अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

