चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
| Nov 9, 2026, 13:18 IST
मेदिनीपुर, 9 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्व मेदिनीपुर जिले के इटाबेड़िया निवासी सोहेब मिद्द्या (28) के रूप में हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह युवक विशाखापत्तनम से हावड़ा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से बेलदा स्टेशन के पास गिर गया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर भेज दिया।
युवक चलती ट्रेन से किन परिस्थितियों में गिरा, रेलवे पुलिस इसकी जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

