ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
| Nov 19, 2026, 14:56 IST
खड़गपुर, 19 नवंबर (हि. स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना बेलदा-केंशियाड़ी मोड़ के पास स्थित 24 नंबर रेलवे फाटक पर हुई। मृतक की पहचान बादल सिंह के रूप में हुई है। वह बेलदा थाना क्षेत्र के बांदपाड़ा इलाके का निवासी था।
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे फाटक बंद होने के बावजूद एक व्यक्ति साइकिल लेकर रेललाइन पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी। इस दुर्घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

