ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
| May 15, 2026, 12:28 IST
पश्चिम मेदिनीपुर, 15 मई (हि.स.)। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेल की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बेलदा थाना इलाके के कुसमूड़ी स्थित 23 नंबर रेलगेट के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि अप लाइन या मिडिल लाइन से गुजर रही तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही कटकर मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच रेल पुलिस ने शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

