home page

बेलदा को नगरपालिका घोषित किए जाने पर भाजपा का धन्यवाद जुलूस

 | 
बेलदा को नगरपालिका घोषित किए जाने पर भाजपा का धन्यवाद जुलूस


पश्चिम मेदिनीपुर, 22 जून (हि. स.)। जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र स्थित बेलदा को नगरपालिका घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विशाल धन्यवाद जुलूस निकाला।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और नारायणगढ़ के विधायक रमाप्रसाद गिरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बेलदा क्षेत्र में हजारों समर्थकों के साथ रैली निकाली। यह जुलूस बेलदा के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से चली आ रही बेलदा को नगरपालिका बनाए जाने की मांग पूरी होने पर खुशी जताई और राज्य सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। जुलूस में नारायणगढ़ मंडल-दो के अध्यक्ष गौतम पालुई, भाजपा नेता गौरीशंकर अधिकारी, रामलाल जाना, शुभाशीष महापात्र, मंजू महांती सहित कई स्थानीय नेता शामिल हुए।

भाजपा नेता गौरीशंकर अधिकारी ने कहा कि बेलदा को नगरपालिका का दर्जा मिलने से क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा और बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता