home page

बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक रमा प्रसाद गिरी

 | 
बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक रमा प्रसाद गिरी


मेदिनीपुर, 25 मई (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक रमा प्रसाद गिरी ने सोमवार को नारायणगढ़ ब्लॉक स्थित बेलदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के समय जिला स्वास्थ्य अधिकारी सौम्य शंकर सारेंगी, नारायणगढ़ ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी सोमनाथ मंडल, खड़गपुर महकमा शासक ज्योति घोष, बेलदा थाना प्रभारी नीलेंदु दास, नारायणगढ़ थाना प्रभारी तिमिर लेट सहित प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक ने अस्पताल की आधारभूत संरचना, चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता