home page

बेलदा सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

 | 
बेलदा सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत


पश्चिम मेदिनीपुर, 14 जून (हि. स.)। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के बाखराबाद इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर रविवार दोपहर सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।मृतक की पहचान भूपेन जाना (73) के रूप में हुई है। वह नारायणगढ़ ब्लॉक के गोकुलपुर इलाके के निवासी थे।

बताया गया है कि निजी कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, भूपेन जाना साइकिल से राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे, तभी खड़गपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार निजी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पाकर बेलदा थाना की पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता