सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
पश्चिम मेदिनीपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के कुलिगेड़िया इलाके में खड़गपुर–बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर गुरुवार दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक की मौत जबकि एक घायल हो गया। मृतक की पहचान शेख हाजगर अली के रूप में हुई है, जो ओडिशा के एक गांव का निवासी बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति बेलदा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई। दुर्घटना में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में बेलदा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किस कारण हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

