home page

बेलदा में 126 किलोग्राम गांजा बरामद, लॉरी चालक गिरफ्तार

 | 
बेलदा में 126 किलोग्राम गांजा बरामद, लॉरी चालक गिरफ्तार


पश्चिम मेदनीपुर, 10 जुलाई (हि. स.)। जिले के बेलदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में प्रयुक्त लॉरी को जब्त कर लिया है तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात जिला पुलिस, दांतन थाना और बेलदा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर श्यामपुरा क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान एक मालवाहक लारी को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लॉरी से लगभग एक क्विंटल 26 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सूचना पाकर बेलदा के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी आनंद मंडल भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का निरीक्षण किया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस जांच कर रही है कि गांजे की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कोलकाता में किसके पास पहुंचाने की योजना थी। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता