home page

बेलदा सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

 | 
बेलदा सड़क हादसे में घायल युवक की मौत


मेदिनीपुर, 01 अगस्त (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के बेलदा थाना क्षेत्र के बाखराबाद हेलीपैड के निकट हुए भीषण मोटरसाइकिल हादसे में घायल दूसरे युवक की भी शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात बाखराबाद हेलीपैड के समीप एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में नारायणगढ़ निवासी संजय दास और पीयूष बिसाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। संजय दास की मृत्यु घटना के तुरंत बाद हो गई थी।

गंभीर रूप से घायल पीयूष बिसाई को बेहतर उपचार के लिए भुवनेश्वर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। बेलदा थाना पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का भी पता लगा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता