home page

युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दो गिरफ्तार

 | 
युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, दो गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 09 अगस्त (हि. स.)। दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी के दयारामजोत इलाके में एक घटना रविवार को सामने आई है। आरोप है कि एक घर में चोरी की कोशिश के दौरान युवक का पैर ग्रिल में फंस गया। जिसके बाद घरवालों ने तड़के उसे पकड़ लिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी।

बाद में गंभीर हालत में पुलिस की मौजूदगी में उसे नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज उरांव के रूप में हुई है, जो अटल चाय बागान के सातभैया डिवीजन का निवासी था।

इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सूरज मलिक और रंजन सेन को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार