पूर्व बीडीओ प्रशांत बर्मन गिरफ्तार, दिलीप घोष ने पुलिस पर उठाए सवाल
कोलकाता, 26 मई (हि. स.)। कोलकाता राजगंज के पूर्व बीडीओ प्रशांत बर्मन को इको पार्क थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्रशांत बर्मन पर आरोप है कि उन्होंने न्यूटाउन में एक पैदल यात्री को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। घटना के बाद वे भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद इको पार्क थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
इसी मामले पर पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दिलीप घोष ने पुलिस व्यवस्था पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अक्सर काम ठीक से नहीं करती और कई मामलों में लापरवाही दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपनी कार्यशैली बदलनी चाहिए, वरना जनता का गुस्सा बढ़ सकता है।
सूत्रों के अनुसार, प्रशांत बर्मन पर न्यू टाउन के एक स्वर्ण व्यवसायी की हत्या से जुड़े मामले में भी आरोप हैं। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से पुलिस से बचते हुए फरार चल रहे थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

