home page

आसनसोल बीबी कॉलेज में आइकेएस योग एवं मेडिटेशन फॉर मेंटल वेलनेस’ समारोह संपन्न

 | 
आसनसोल बीबी कॉलेज में आइकेएस योग एवं मेडिटेशन फॉर मेंटल वेलनेस’ समारोह संपन्न


आसनसोल, 28 अप्रैल (हि. स.)। आसनसोल के ऊषाग्राम स्थित बीबी कॉलेज में ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम आइकेएस योगा एंड मेडिटेशन फार मेंटल वेलनेस का समापन सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में छात्रों को आंतरिक संतुलन और मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में एक सार्थक यात्रा का अनुभव कराया गया।

समापन समारोह कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमिताभ बसु की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाह्य विशेषज्ञ डॉ. परिमल घोष, इंटर्नशिप समन्वयक डॉ. शुभार्थी सरकार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिमेष मंडल, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. दलबिंदर कौर तथा दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष सुस्मिता लायक (बनर्जी) भी उपस्थित रहीं।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में प्राचार्य डॉ. अमिताभ बसु ने स्वस्थ मष्तिष्क और आत्म विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग और ध्यान केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह समापन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की निरंतरता की शुरुआत है।

कार्यक्रम के समापन के साथ छात्रों में योग, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। समारोह सफल आयोजन और प्रेरणादायक माहौल के साथ संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा