home page

बर्धमान रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन सोमवार को, तैयारियां पूरी

 | 
बर्धमान रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन सोमवार को, तैयारियां पूरी


सिलीगुड़ी, 26 जुलाई (हि. स.)। बहुप्रतीक्षित बर्धमान रोड फ्लाईओवर के संभावित उद्घाटन को लेकर शहर में अंतिम चरण की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। रविवार को सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा, ट्रैफिक डीसीपी समेत पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों ने फ्लाईओवर और आसपास के इलाके का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा इंतज़ाम और वाहनों की आवाजाही को सुचारू रखने के सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए कि उद्घाटन के बाद आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और ट्रैफिक बिना बाधा के चले।

सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार को इस फ्लाईओवर का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बर्धमान रोड पर लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को उम्मीद है कि फ्लाईओवर शुरू होने के बाद यातायात में काफी सुधार होगा और शहर की कनेक्टिविटी अधिक तेज़ और सुगम बनेगी। इस संभावित उद्घाटन को लेकर शहरवासियों में उत्साह और उम्मीद चरम पर है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार