home page

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बराकर में ‘आशीर्वाद का एक दीपक’ कार्यक्रम

 | 
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बराकर में ‘आशीर्वाद का एक दीपक’ कार्यक्रम


पश्चिम बर्दवान, 17 सितंबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम बराकर के सिद्धेश्वरी मंदिर में भारतीय जनता पार्टी मंडल-01 की ओर से ‘आशीर्वाद का एक दीपक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए मंदिर में दीप प्रज्वलित किया गया।

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री तथा कुल्टी के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने बाबा सिद्धेश्वर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मंगलकामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में भाग लेकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजू घोष, सौरभ चौधरी, अनुप अग्रवाल, दीपक कुमार झा, अजीत बाउरी, विनय कुमार यादव, पिंटू, राजू यादव और प्रेम देवदास सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा