home page

चुनाव बाद हिंसा मामले में गिरफ्तार बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह को जांच के सिलसिले में गोरांडी ले गई

 | 
चुनाव बाद हिंसा मामले में गिरफ्तार बाराबनी पंचायत समिति अध्यक्ष असित सिंह को जांच के सिलसिले में गोरांडी ले गई


बर्दवान, 27 जून (हि.स.)।

2021 विधानसभा चुनाव बाद हिंसा मामले में गिरफ्तार बाराबनी पंचायत समिति के अध्यक्ष असित सिंह को शनिवार को जांच प्रक्रिया के तहत बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के गोरांडी गांव ले जाया गया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें सुरक्षा घेरे में इलाके में घुमाकर घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच की। बताया गया कि असित सिंह की कमर में रस्सी बांधकर उन्हें मौके पर ले जाया गया था।

जैसे ही पुलिस टीम असित सिंह को लेकर गोरांडी पहुंची, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। कई लोग हाथों में डमरू लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए “चोर-चोर” के नारे लगाए। लोगों ने डमरू बजाकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

पुलिस बल के साथ केंद्रीय बल के जवान भी मौके पर तैनात रहे ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

स्थानीय लोगों की भारी भीड़ और विरोध के बीच पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को नियंत्रित तरीके से पूरा कराया। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं और उसी क्रम में आरोपी को इलाके में ले जाकर जांच की प्रक्रिया पूरी की गई।

हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा