home page

बाराबनी के सेनरेले बी ब्लॉक में शुरू हुआ हाउस कनेक्शन का कार्य, भाजपा ने विकास का किया दावा

 | 
बाराबनी के सेनरेले बी ब्लॉक में शुरू हुआ हाउस कनेक्शन का कार्य, भाजपा ने विकास का किया दावा


पश्चिम बर्दवान, 07 जून (हि. स.)। बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के सेनरेले बी ब्लॉक में रविवार से घर-घर जलापूर्ति (हाउस कनेक्शन) देने का कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा|

अभिजीत राय ने कहा कि बाराबनी के भाजपा विधायक अरिजीत राय ने क्षेत्र के निवासियों से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का जो वादा किया था, उसे पूरा करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधायक द्वारा आश्वासन दिए जाने के महज 15 दिनों के भीतर ही हाउस कनेक्शन देने का कार्य शुरू कर दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों तक इस क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पेयजल सुविधा से वंचित रखा गया। इसके कारण स्थानीय निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन बाराबनी में भाजपा विधायक बनने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

अभिजीत राय ने कहा कि भाजपा विधायक अरिजीत राय के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और तेज होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।

हाउस कनेक्शन कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा