बाप्पी लाहिड़ी की जयंती पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि
कोलकाता, 27 नवंबर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रख्यात गायक, संगीतकार और संगीत निर्देशक बाप्पी लाहिड़ी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर महान संगीतकार को याद किया।
बाप्पी लाहिड़ी का जन्म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में हुआ था। उनका मूल नाम आलोकेश अपरेश लाहिड़ी था। भारतीय फिल्म संगीत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपनी अलग आवाज, आकर्षक संगीत और अनूठी शैली के कारण उन्होंने देश-विदेश में पहचान बनाई।
1980 और 1990 के दशक में उनके संगीत का विशेष प्रभाव रहा। हिंदी, बंगाली और तेलुगु फिल्मों के लिए उन्होंने अनेक लोकप्रिय गीतों की रचना की। वर्ष 1986 में एक साल के भीतर 180 से अधिक गीतों की रिकॉर्डिंग के लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था।
15 फरवरी 2022 को मुंबई में 69 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। हालांकि, उनके संगीत और गीत आज भी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि के माध्यम से एक बार फिर भारतीय संगीत जगत में उनके योगदान को याद किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

