पब और बारों पर अनियमितताओं के आरोप, बंगीय हिंदू महासंच ने सौंपा ज्ञापन
सिलीगुड़ी, 01 अगस्त (हि.स.)। सिलीगुड़ी स्थित भक्तिनगर थाना क्षेत्र में कई पब और बारों के खिलाफ अनियमितता और कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में बंगीय हिंदू महासंच ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को संगठन के सदस्यों ने भक्तिनगर थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि इलाके के कुछ पब और बारों में लंबे समय से नियमों का उल्लंघन और अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, संगठन का दावा है कि कुछ पब और बार प्रशासनिक नियमों की अनदेखी करते हुए विभिन्न गतिविधियां चला रहे हैं, जो कानून के दायरे से बाहर हैं।
इस पूरे मामले को लेकर बंगीय हिंदू महा मंच ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सामाजिक संतुलन बनाए रखा जा सके। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

