बालेश्वर में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द
खड़गपुर, 11 अगस्त (हि. स.)। बालेश्वर स्टेशन पर चल रहे गैर-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण खड़गपुर मंडल ने छह जोड़ी मेमू ट्रेनों की सेवाएं 13 अगस्त तक रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा दो ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ किया जाएगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की नवीनतम स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
रेल मंडल के अनुसार बालेश्वर में चल रहे गैर-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर निम्नलिखित मेमू ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार है -
68049/68050 खड़गपुर-भद्रक-खड़गपुर मेमू, 68051/68052 बालेश्वर-भद्रक-बालेश्वर मेमू, 68187/68188 बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर मेमू, 68185/68186 बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर मेमू, 68189/68190 बालेश्वर-गोपीनाथपुर नीलगिरि-बालेश्वर मेमू तथा 68021/68022 खड़गपुर-बालेश्वर-खड़गपुर मेमू शामिल हैं।
रेलवे ने बताया कि 68180 बारीपदा-बालेश्वर मेमू का आंशिक समापन रूपसा में किया जाएगा, जबकि 68181 बालेश्वर-बारीपदा मेमू का आंशिक प्रारंभ रूपसा से होगा।
इसके अलावा 68051/68052 बालेश्वर-भुवनेश्वर-बालेश्वर मेमू का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ भद्रक से किया जाएगा। 12 और 13 अगस्त को भद्रक-बालेश्वर-भद्रक के बीच इस ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

