home page

बकरीद पर्व को लेकर दांतन–दो ब्लॉक में विशेष प्रशासनिक बैठक आयोजित

 | 
बकरीद पर्व को लेकर दांतन–दो ब्लॉक में विशेष प्रशासनिक बैठक आयोजित


पश्चिम मेदिनीपुर, 22 मई (हि. स.)। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मेदिनीपुर जिले के दांतन–दो ब्लॉक में विशेष प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक शुक्रवार को बीडीओ कार्यालय में हुई, जिसमें ब्लॉक प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही विभिन्न ईद समितियों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल और बिजली आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस प्रशासन की ओर से सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने का निर्देश ईद समितियों को दिया गया।

ब्लॉक प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि त्योहार के दौरान आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इस पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता