home page

कहानी-संग्रह ‘आवारा अदाकारा’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित

 | 
कहानी-संग्रह ‘आवारा अदाकारा’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित


कहानी-संग्रह ‘आवारा अदाकारा’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित


कोलकाता, 27 अप्रैल (हि. स.)। कहानी-संग्रह “आवारा अदाकारा” का भव्य लोकार्पण समारोह गणमित्र संस्थान के सौजन्य से रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहर लाल पटेल ने की। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध उपन्यासकार तथा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रणेंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में रणेंद्र कुमार ने कहा कि इस संग्रह की विशेषता यह है कि इसकी लगभग सभी कहानियां मजदूरों के जीवन और संघर्ष पर केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में मजदूरों पर बहुत कम लिखा जा रहा है, ऐसे में यह संग्रह महत्वपूर्ण है। संग्रह की कहानी “चिटर” की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी की पृष्ठभूमि पर आधारित यह प्रेम कहानी सुंदर संवादों के साथ बेहद प्रभावी ढंग से लिखी गई है।

आलोचक एवं प्रखर वक्ता कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने कहानी-संग्रह के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कई कहानियों की शैली और कथ्य पर सारगर्भित चर्चा करते हुए “आवारा अदाकारा” को एक संग्रहणीय कृति बताया और लेखक को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन नाटककार रामजी यादव ने अपने प्रभावी और सधे हुए अंदाज में किया, जिससे पूरे कार्यक्रम की सरसता बनी रही। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संजय सुमति ने रोचक और भावपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता