तैराकी प्रतियोगिता के साथ अटल आरामबाग उत्सव का भव्य आगाज
| Nov 1, 2026, 19:54 IST
हुगली, 01 नवंबर (हि. स.)। तैराकी प्रतियोगिता के आयोजन के साथ रविवार को अटल आरामबाग उत्सव की शुरुआत हुई। उत्सव के पहले ही दिन प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।
इस अवसर पर आरामबाग के विधायक हेमंत बाग, पुरशुरा के विधायक विमान घोष और आरामबाग की महकमा शासक खुशहाली सोलंकी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।
तैराकी प्रतियोगिता के जरिए उत्सव की शुरुआत ने स्थानीय खेल प्रेमियों में नया उत्साह भर दिया है। आयोजकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ अटल आरामबाग उत्सव और भी रंगीन एवं आकर्षक बनेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

