अरामबाग उत्सव के संचालन के लिए 23 सदस्यीय कोर कमेटी गठित, विधायक हेमंत बाग ने दी जानकारी
हुगली, 06 नवंबर (हि. स.)। अटल अरामबाग उत्सव की तैयारियों और आयोजन व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को अरामबाग के विधायक एवं उत्सव के चेयरमैन हेमंत बाग ने पत्रकार सम्मेलन की। इस दौरान अरामबाग नगरपालिका के प्रशासक समर दत्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पत्रकार सम्मेलन में विधायक हेमंत बाग ने बताया कि इस वर्ष अरामबाग उत्सव का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए 23 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के सदस्य उत्सव से जुड़े नियम-कानून तय करने से लेकर इसके समग्र संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विधायक ने बताया कि उत्सव को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए कई योजनाएं तैयार की गई हैं। आयोजन के प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
इसके साथ ही उत्सव में आम लोगों की भागीदारी और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाएगा।
पत्रकार सम्मेलन के दौरान उत्सव की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और संचालन व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

