खानाकुल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सुषांत घोष के समर्थन में हिमंत बिस्वा सरमा की जनसभा
हुगली, 24 अप्रैल (हि. स.)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में खानाकुल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा उम्मीदवार सुषांत घोष के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए।
दलीय सूत्रों के अनुसार, इस जनसभा को लेकर सुबह से ही इलाके में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई। विभिन्न क्षेत्रों से रैली और जुलूस निकालकर भाजपा समर्थक सभा स्थल तक पहुंचे।
सभा को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर तीखा हमला बोला और केंद्र सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुषांत घोष के पक्ष में भारी मतों से मतदान करने की अपील की।
वहीं, भाजपा उम्मीदवार सुषांत घोष ने भी अपने संबोधन में स्थानीय समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और आम जनता से समर्थन की अपील की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

