home page

आसनसोल आपदा और मौसम विभाग ने विश्व मौसम विज्ञान दिवस किया पालन

 | 
आसनसोल आपदा और मौसम विभाग ने विश्व मौसम विज्ञान दिवस किया पालन


आसनसोल, 23 मार्च (हि. स.)। आसनसोल स्थित आपादा और मौसम विभाग कार्यालय में सोमवार सुबह 11 बजे से ‘विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2026’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस वर्ष की थीम आज का अवलोकन, कल की रक्षा रखी गई है।

यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों और आम लोगों को आमंत्रित कर मौसम विज्ञान के प्रति जागरूक किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से वैज्ञानिक प्रदर्शनी लगाई गई, साथ ही प्रतिभागियों को मौसम प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया और वहां उपयोग होने वाले उपकरणों की जानकारी दी गई।

इस वर्ष, आसनसोल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्हें मौसम विज्ञान से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई और व्यावहारिक रूप से उपकरणों का प्रदर्शन भी कराया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में मौसम विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना था।

इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख (वैज्ञानिक अधिकारी) देवाशीष बनर्जी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा