आसनसोल में 45वां राष्ट्रीय कॉस्ट कॉन्फ्रेंस 2026, तकनीक-प्रेरित वित्तीय युग पर जोर
आसनसोल, 28 फ़रवरी (हि. स.)। आसनसोल में शनिवार काे सकताेरिया स्थित ईसीएल मुख्यालय में आयोजित 45वां राष्ट्रीय कॉस्ट कॉन्फ्रेंस 2026 का आयोजन हुआ। इस बार सम्मेलन का विषय था परिवर्तनपथ – नेविगेटिंग चेंज: टोटल कॉस्ट मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी एवं फाइनेंस ट्रांसफॉर्मिंग इंसाइट्स। इस आयाेजन में देशभर से वित्तीय रणनीतिकार, उद्योग जगत के वरिष्ठ नेतृत्व, नियामक संस्थाएं और सीएमए पेशेवरों ने भाग लिया।
सम्मेलन का उद्देश्य पेशेवरों को तकनीकी नवाचार और विनियामक परिवर्तनों से प्रेरित व्यावसायिक वातावरण में मार्गदर्शन प्रदान करना था। तकनीकी सत्रों में रणनीतिक विकास, लागत प्रबंधन, डेटा-आधारित निर्णय-निर्माण, अगली पीढ़ी का लेखांकन, वित्तीय सुशासन, पारदर्शिता तंत्र, जीएसटी 2.0, फिनटेक नवाचार और स्वचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
सम्मेलन में के मुख्य अतिथि ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सतीश झा रहे। उनके साथ ईसीएल के निदेशक (वित्त) मो. अनजार आलम और अन्य वरिष्ठ उद्योग विशेषज्ञों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। टीसीए श्रीनिवास प्रसाद, अरति गांगुली, सुब्रतो बनर्जी और रामबाबू पाठक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मेलन में भाग लिया।
विशेष सीएमए लीडर्स मीट और एडवाइजरी मीट में उभरती औद्योगिक चुनौतियों और भविष्य उन्मुख वित्तीय नेतृत्व पर रणनीतिक संवाद हुआ। सम्मेलन में देशभर के कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों, बैंक एवं वित्तीय संस्थानों, उद्योग संगठनों और सीएमए पेशेवरों की सक्रिय भागीदारी रही।
राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ पैनलिस्टों ने व्यावहारिक अंतर्दृष्टि और भविष्य की रणनीतियों पर विचार साझा किया। इसके साथ ही सम्मेलन में स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
----------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

