home page

प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपित गिरफ्तार

 | 
प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपित गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 25 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल के खोरीबाड़ी इलाके में विवाद खड़ा हो गया। भाजपा नेताओं ने इस मामले में खोरीबाड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद बीती रात पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा के अनुसार, बिन्नाबाड़ी पंचायत के देवीगंज निवासी मुन्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में नाराज़गी फैल गई।

भाजपा के सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिला सचिव अनिल कुमार राय समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपित मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपितों को सोमवार सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।

भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार