home page

अर्घ्य राय प्रधान भाजपा में शामिल, उत्तर बंगाल पर नजर

 | 
अर्घ्य राय प्रधान भाजपा में शामिल, उत्तर बंगाल पर नजर


कोलकाता, 24 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल-बदल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मेखलिगंज के पूर्व विधायक अर्घ्या रॉय प्रधान ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में उन्होंने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा से जुड़ने के बाद अर्घ्य ने कहा कि संगठन की नीतियों को एक छात्र की तरह सीखूंगा और पूरी निष्ठा के साथ काम करूंगा। शुभेंदु अधिकारी को मैं लंबे समय से जानता हूं और उनके मार्गदर्शन में संगठन के लिए कार्य करूंगा।

इस अवसर पर ग्रेटर कूचबिहार आंदोलन से जुड़े राजबंशी नेता बंशीबदन बर्मन ने भी भाजपा का दामन थामा।

पार्टी सूत्रों का मानना है कि इन नेताओं के शामिल होने से उत्तर बंगाल में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी और चुनावी समीकरणों पर इसका असर पड़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पूर्व कोलकाता के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष पाठक भी भाजपा में शामिल हुए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता