आरामबाग बस स्टैंड पर पुलिस की छापेमारी, बस से गांजे के 14 पैकेट के साथ दो गिरफ्तार
| Sep 5, 2026, 21:00 IST
हुगली, 05 सितंबर (हि. स.)।जिले के आरामबाग बस स्टैंड पर शनिवार को अभियान चलाकर एक बस की तलाशी में गांजे के 14 पैकेट बरामद किए गए। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पल्टू दास जो बर्दवान निवासी और रफीकुल इस्लाम जो मायापुर निवासी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त कर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

