home page

पूजा से पहले आरामबाग में 18 महत्वपूर्ण सड़कों के जीर्णोद्धार का काम शुरू

 | 
पूजा से पहले आरामबाग में 18 महत्वपूर्ण सड़कों के जीर्णोद्धार का काम शुरू


हुगली, 01 अक्टूबर (हि. स.)। पूजा से पहले शहरवासियों की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से आरामबाग शहर की लंबे समय से खराब पड़ी 18 महत्वपूर्ण सड़कों के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में भी तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं।

गुरुवार को आरामबाग के विधायक हेमंत बाग ने शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने के साथ संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से काम की गति को लेकर जानकारी ली।

विधायक ने कहा कि पूजा से पहले शहरवासियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए महत्वपूर्ण सड़कों के जीर्णोद्धार का काम तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। लंबे समय से खराब सड़कों की मरम्मत से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इस दौरान विधायक ने शहर के विभिन्न वार्डों में जल निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। किन इलाकों में जलजमाव होता है और कहां निकासी व्यवस्था कमजोर है, इसकी जानकारी ली गई। जरूरत के अनुसार, नालियों की मरम्मत और सुधार का काम भी जल्द शुरू करने की पहल की जा रही है।

पूजा से पहले सड़क और जल निकासी व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने से शहरवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। सड़कों के साथ निकासी व्यवस्था दुरुस्त होने से शहर की नागरिक सुविधाओं में सुधार की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय