आरामबाग में वकील और मोहरार पर नमक फेंकने का आरोप, एक हिरासत में
हुगली, 13 अगस्त (हि. स.)। आरामबाग महकमा अदालत के एक अधिवक्ता और मोहरार पर पर नमक फेंके जाने की घटना को लेकर गुरुवार को इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घटना गुरुवार को आरामबाग शहर में गर्ल्स स्कूल के पास स्थित एक गली में हुई।
जानकारी के अनुसार, आरामबाग महकमा अदालत की अधिवक्ता इंदिरा चंद्र और मोहरार राममोहन राय सड़क से अदालत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक व्यक्ति द्वारा दोनों को निशाना बनाकर नमक फेंकने का आरोप है। अचानक हुई इस घटना से दोनों हैरान रह गए।
बताया जा रहा है कि अधिवक्ता और मोहरार को इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्हें निशाना बनाकर नमक क्यों फेंका गया। घटना के पीछे की वजह को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

