home page

अनुब्रत मंडल के कार्यालय पर ताला, स्थानीय लोगों का प्रदर्शन

 | 
अनुब्रत मंडल के कार्यालय पर ताला, स्थानीय लोगों का प्रदर्शन


बीरभूम, 07 जुलाई (हि. स.)। विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद से तृणमूल कांग्रेस लगातार दबाव में है। पार्टी के अनेक नेता-नेत्रियों की राजनीतिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पार्टी कार्यालय बंद करा दिए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख कार्यालय पर भी स्थानीय लोगों ने ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। यह कार्यालय अनुब्रत मंडल के कार्यालय के रूप में जाना जाता है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बोलपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनाव में करारी हार के बाद उक्त पार्टी कार्यालय से नगरपालिका अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों को काम नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कारण चुनाव के बाद से बोलपुर सहित विभिन्न नगरपालिकाओं में अनेक नागरिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसी के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने कार्यालय पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता