दल तोड़ने की साजिश के खिलाफ गरजे बीरभूम के बागी नेता अनुब्रत मंडल
कोलकाता, 21 जुलाई (हि. स.)। तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता अनुब्रत मंडल ने मंगलवार को मेयो रोड पर आयोजित समानांतर 21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम से पार्टी को तोड़ने की कथित साजिश के खिलाफ जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह पार्टी हमेशा आम लोगों के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।
अनुब्रत मंडल ने कहा कि तृणमूल को डराकर तोड़ा नहीं जा सकता। तृणमूल और बड़ी होगी तथा सभी के साथ खड़ी रहेगी। यही वह पार्टी है जो आम लोगों, गरीबों, वंचितों, दिहाड़ी मजदूरों, किसानों और बेरोजगार युवाओं के साथ खड़ी रहती है। यही तृणमूल कांग्रेस की पहचान है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि आज जो तृणमूल आप देख रहे हैं, अगली बार तृणमूल को इससे भी बड़ी और मजबूत देखेंगे। यह लोगों की पार्टी है, इसलिए सभी को इसका साथ देना चाहिए। शहीद परिवारों के बलिदान की बदौलत ही आज तृणमूल इस मुकाम पर पहुंची है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

