home page

मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान, उत्तरपाड़ा पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

 | 
मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता अभियान, उत्तरपाड़ा पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक


हुगली, 03 नवंबर (हि. स.)। नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट ने स्कूली विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष पहल की है। मंगलवार को कमिश्नरेट के निर्देश पर उत्तरपाड़ा थाना के सहयोग से विभिन्न विद्यालयों में मादक पदार्थों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, नशे की लत से होने वाले नुकसान और व्यक्ति तथा समाज पर इसके पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं बेहतर जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

उत्तरपाड़ा थाना की ओर से विभिन्न विद्यालयों में इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ सोच विकसित करना और नई पीढ़ी को मादक पदार्थों के खतरों के प्रति जागरूक करना है।

पुलिस की इस पहल को विद्यार्थियों के बीच नशाविरोधी जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय