home page

अंडाल : दामोदर नदी में नहाने के दौरान 27 वर्षीय युवक लापता, तलाश जारी

 | 
अंडाल : दामोदर नदी में नहाने के दौरान 27 वर्षीय युवक लापता, तलाश जारी


पश्चिम बर्दवान, 26 अगस्त (हि. स.)। अंडाल थाना क्षेत्र में दामोदर नदी में नहाने के दौरान 27 वर्षीय युवक के गहरे पानी में लापता होने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लापता युवक की पहचान मदनपुर रायपाड़ा निवासी नेपाल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नेपाल राय रोज की तरह दामोदर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक नदी के गहरे हिस्से में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते लापता हो गया। घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी घाट पर पहुंचे और अपने स्तर पर युवक की तलाश शुरू कर दी। जानकारी मिलने के बाद अंडाल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मंगलवार देर रात तक नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान में सफलता नहीं मिली।

बुधवार सुबह फिर से बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। आपदा प्रबंधन की विशेष टीम दामोदर नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाशी अभियान चला रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक नेपाल राय का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना को लेकर पूरे मदनपुर इलाके में चिंता और तनाव का माहौल बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा