home page

आनंदमय बर्मन को सौंपा गया वित्त और परिवहन विभाग

 | 
आनंदमय बर्मन को सौंपा गया वित्त और परिवहन विभाग


सिलीगुड़ी, 10 जून (हि. स.)। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक आनंदमय बर्मन बने को राज्य मंत्रिमंडल में नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें वित्त और परिवहन विभाग का राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद आनंदमय बर्मन ने परिवहन व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि विभाग में कर्मचारियों की कमी एक बड़ी समस्या है, जिसे जल्द दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उत्तर बंगाल के परिवहन सिस्टम को लेकर उन्होंने बताया कि लंबे समय से बंद पड़े कई बस रूटों को फिर से शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य में आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें चलाने की पहल भी की जाएगी।सिलीगुड़ी और आसपास के इलाकों के लोगों को उम्मीद है कि नए मंत्री के पदभार संभालने के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी।

प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में भी उनके आगामी फैसलों को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। आनंदमय बर्मन की यह नई जिम्मेदारी उत्तर बंगाल में परिवहन और बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा दे सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार