नगर निगम में मेयर के चेंबर से ममता बनर्जी की तस्वीर हटाने को लेकर भी विवाद
पश्चिम बर्दवान, 14 मई (हि. स.)। आसनसोल नगर निगम में एक नया सियासी विवाद सामने आया है। मेयर चेंबर के अंदर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर अब भी लगी होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद भी पुराने राजनीतिक प्रतीकों को बनाए रखना उचित नहीं है।
भाजपा नेता केशब पोद्दार ने तस्वीर को तुरंत हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेगी।
आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का बदलाव केवल सरकारी निर्देश मिलने के बाद ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना आधिकारिक आदेश के तस्वीर हटाना संभव नहीं है।
इस पूरे मामले ने शहर की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

