home page

एम्बुलेंस और ट्रेलर की टक्कर से लगी आग, दोनों वाहन जल कर खाक

 | 
एम्बुलेंस और ट्रेलर की टक्कर से लगी आग, दोनों वाहन जल कर खाक


जलपाईगुड़ी, 19 मार्च (हि.स.)। जलपाईगुड़ी–सिलीगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग -27 पर पिछली रात एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें एम्बुलेंस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। मोहितनगर इलाके में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेलर सिलीगुड़ी से डुआर्स की ओर जा रहा था, जबकि दूसरी ओर से एक एम्बुलेंस आ रही थी। अचानक नियंत्रण खोने के कारण दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते एम्बुलेंस और ट्रेलर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन हादसे के बाद इलाके में दहशत फैल गई। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। आग लगने के कारण काफी देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई और यातायात फिर से शुरू किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार