home page

तृणमूल छोड़ फिर इंटक में लौटे आलोक चक्रवर्ती, मजदूर हित में काम करने पर जोर

 | 
तृणमूल छोड़ फिर इंटक में लौटे आलोक चक्रवर्ती, मजदूर हित में काम करने पर जोर


सिलीगुड़ी, 21 जून (हि. स.)। वरिष्ठ श्रमिक नेता आलोक चक्रवर्ती ने एक बार फिर रविवार को तृणमूल कांग्रेस छोड़कर इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का दामन थाम लिया है। वह इंटक में राज्य सचिव रह चुके थे, लेकिन बाद में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थी। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और राज्यभर में जारी दल-बदल के माहौल के बीच उन्होंने अपने पुराने संगठन में वापसी की है।

मिली जानकारी के अनुसार, इंटक में उन्हें राज्य महासचिव बनाया गया है। साथ ही उत्तर बंगाल के आठ जिलों की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। इसके नेशनल यूनियन ऑफ प्लांटेशन वर्कर्स के महासचिव पद पर भी उन्हें नियुक्त किया गया है।तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के कारण पर आलोक चक्रवर्ती ने कहा कि वह पार्टी में रहकर आम लोगों और मजदूरों के लिए काम नहीं कर पा रहे थे, इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। अपने पुराने संगठन में वापसी को लेकर उन्होंने भावुक प्रतिक्रिया भी दी और कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मेहनतकश लोगों के हित में काम करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार