तृणमूल प्रत्याशी के पोस्टर फाड़ने का आरोप, इलाके में सनसनी
जलपाईगुड़ी, 16 अप्रैल (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी स्वप्ना बर्मन के समर्थन में लगाए गए पोस्टर फाड़ने की घटना को लेकर गुरुवार को इलाके में सनसनी मच गया। घटना राजगंज ब्लॉक के पानीकौड़ी ग्राम पंचायत के बांशबाड़ी इलाके की है। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से स्वप्ना बर्मन के समर्थन में कई पोस्टर लगाए गए थे, जिन्हें रात के अंधेरे में असामाजिक तत्वों ने फाड़ दिया। साथ ही पार्टी के झंडों को भी जलाने का दावा किया गया है।
राजगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष अरिंदम बनर्जी ने इस मामले में सीधे तौर पर भाजपा पर आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि भाजपा से जुड़े लोग योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न इलाकों में तृणमूल के पोस्टर फाड़ रहे है और बांशबाड़ी में भी ऐसी ही घटना हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं, स्थानीय भाजपा नेता ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

