भाजपा उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में बाधा डालने का आरोप तृणमूल पर, इलाके में तनाव
कोलकाता, 15 अप्रैल (हि.स.)। जिले के फलता इलाके में भाजपा उम्मीदवार के चुनाव अभियान में बाधा डालने का आरोप तृणमूल पर लगा है।
सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह चुनाव प्रचार करने गए भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को फलता इलाके में प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। चुनाव आयोग की तरफ से सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक चुनाव प्रचार करने की अनुमति दी थी। आरोप है कि अनुमति के बाद भी उन्हें भदूरा चौराहे पर पुलिस के सामने रोका गया।
आरोप है कि भदूरा चौराहे पर कई तृणमूल कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पुलिस के सामने भाजपा उम्मीदवार को रोका गया लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस जानबूझकर बाधा दे रही है। वे इस मामले को चुनाव आयोग के ध्यान में ज़रूर लाएंगे। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों से इनकार किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

