home page

अब हर प्रशासनिक बैठक में सभी दलों के विधायकों को मिलेगा आमंत्रण — मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

 | 
अब हर प्रशासनिक बैठक में सभी दलों के विधायकों को मिलेगा आमंत्रण — मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी


सिलीगुड़ी, 20 मई (हि.स.)। अब राज्य की हर प्रशासनिक बैठक में सभी दलों के विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा। विकास और योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी जरूरी है। सिर्फ विधायक ही नहीं, बल्कि बीजेपी के समान विचारधारा वाले सांसदों को भी इन बैठकों में बुलाया जाए। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और समन्वय बढ़ेगा। बुधवार को उत्तर बंगाल के शाखा सचिवालय उत्तरकन्या में प्रशासनिक बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह बात कही। बुधवार को उत्तर बंगाल के शाखा सचिवालय उत्तरकन्या में हुई इस बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस, पंचायत मंत्री दिलीप घोष, उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, दार्जिलिंग लोकसभा सांसद राजू बिष्ट, मनोज टिग्गा, राज्य के डीजीपी सिद्धिनाथ गुप्ता और उत्तर बंगाल के भाजपा विधायक उपस्थित थे।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा, “राज्य के समग्र विकास और सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक चर्चा जरूरी है। हमने तय किया है कि हर बैठक में सभी दलों के विधायकों को आमंत्रित किया जाएगा, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों।”उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। बैठक में राज्य की प्रशासनिक स्थिति और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ पेट्रोलियम उत्पादों के वैश्विक संकट पर भी चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के समय विधायकों और सांसदों को प्रशासनिक बैठकों में पर्याप्त महत्व नहीं दिया जाता था, लेकिन अब विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच करीबी समन्वय जरूरी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार