’मुखोमुखी’ कार्यक्रम के जरिए अग्निमित्रा पाल ने कोलकाता के नागरिकों से किया सीधा संवाद
कोलकाता , 19 नवंबर (हि. स.)। लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर ‘मुखोमुखी’ कार्यक्रम के माध्यम से कोलकाता नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों से सीधे संवाद हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपने-अपने इलाकों की विभिन्न समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सामने रखा।
अग्निमित्रा पाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने नगर निगम क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याओं और शिकायतों को सीधे उनके समक्ष रखा। लोगों की ओर से उठाए गए प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों और सुझावों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। नागरिकों की समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सामने आए प्रत्येक मामले की गंभीरता से समीक्षा कर यथाशीघ्र जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा

