home page

मंत्री अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में केएमसी ने आयोजित की मिडनाइट फ्रीडम रैली

 | 

कोलकाता, 15 अगस्त (हि. स.)।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में आयोजित फ्रीडम बियोंड मिडनाइट (मिडनाइट फ्रीडम) रैली में देशभक्ति और उत्साह का अनोखा माहौल देखने को मिला। महिला शक्ति और स्वतंत्रता के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

रैली के दौरान कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (केएमसी) की कमिश्नर स्मिता पांडे भी मौजूद रहीं। उन्होंने रैली के दौरान देशभक्ति गीत ‘उठे सबके कदम, बोलो राम पम पम’ गाकर लोगों में उत्साह भर दिया। उनके गीत के साथ रैली में शामिल महिलाओं और अन्य प्रतिभागियों ने भी पूरे जोश के साथ सहभागिता की।

फ्रीडम बियोंड मिडनाइट कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की स्वतंत्रता, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश देना रहा। देर रात आयोजित इस रैली में महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा रही। विशेष रूप से केएमसी कमिश्नर स्मिता पांडे के गीत प्रस्तुत करने को लेकर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दीं। कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने इसे स्वतंत्रता दिवस की भावना से जुड़ा एक यादगार आयोजन बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा