home page

चुनाव 26 : अग्निमित्रा पाल ने वार्ड नंबर 75 में किया चुनाव प्रचार, लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का दिया आश्वसन

 | 
चुनाव 26 : अग्निमित्रा पाल ने वार्ड नंबर 75 में किया चुनाव प्रचार, लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान का दिया आश्वसन


आसनसोल, 06 अप्रैल (हि. स.)। आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने सोमवार को वार्ड संख्या 75 के सांता इलाके में जोरदार चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रचार अभियान के दौरान अग्निमित्रा पाल ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं व मुद्दों को जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे हैं, लेकिन अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2011 से 2021 तक यहां तृणमूल कांग्रेस के विधायक रहे, फिर भी क्षेत्र में विकास के ठोस कार्य नहीं हुए। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले पांच वर्षों में उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया।

अग्निमित्रा पाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर क्षेत्र में वास्तविक विकास चाहिए तो राज्य में सत्ता परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा